
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन वायु सेना अकादमी के एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर लड़खड़ाकर गिर गए। 80 साल के बाइडेन ने कोलोराडो में हुए इस कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद जैसे ही वे स्नातकों के साथ हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़े, वे मंच पर रखे पोडियम के पास गिर गए। इसके बाद बाइडेन को पास खड़े सीक्रेट सर्विस और वायुसेना के अधिकारियों ने तुरंत संभाला और उन्हें वापस खड़े होने में मदद की। हालांकि, इसके बाद बाइडेन बिना किसी सहारे के चलते नजर आए। उन्होंने बाकी बचे कार्यक्रम में हिस्सा लिया और खड़े होकर लोगों का अभिवादन भी किया। व्हाइट हाउस के संचार निदेशक बेन लाबोल्ट ने घटना के बाद ट्वीट किया, वह (बाइडन) ठीक हैं। मंच पर रेत से भरा एक बैग रखा हुआ था।
दरअसल, बाइडन के लड़खड़ाने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं और इससे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी उनकी उम्र व सेहत को लेकर लगातार प्रश्न उठाते रहे हैं कि क्या बाइडन देश के शीर्ष पद पर आसीन होने के लिए स्वस्थ हैं। व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशन डायरेक्टर बेन लाबोल्ट ने घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, वे ठीक हैं। जब वह हाथ मिला रहे थे तो मंच पर रखे सैंडबैग से टकरा गए। जो बाइडन सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं। 80 साल की उम्र में वे राष्ट्रपति पद संभाल रहे हैं। उन्होंने तो अगला राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की भी घोषणा कर दी है। हालांकि कोलोरेडो की घटना के एक घंटे बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन कोलोराडो से निकले, हालांकि इस दौरान वह चुप रहे। ससे पहले भी ऐसे हादसे का शिकार हो चुके हैं। एक बाइक चलाते समय डेलावेयर राज्य में और दूसरा एयरफोर्स वन में सवार होने के दौरान उन्हें सीढ़ियों पर लड़खड़ाते देखा गया था। इसी साल फरवरी महीने में राष्ट्रपति जो बाइडेन पोलैंड से अमेरिका वापस आ रहे थे। अमेरिका जाने के लिए वो एयरफोर्स वन की सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वो सीढ़ियों पर लड़खड़ा गए। वीडियो में उन्हें हाथ के सहारे उठते देखा गया। इसके बाद उन्होंने खुद को संभाल लिया और विमान के अंदर बैठ गए। ऐसे ही नवंबर 2022 में जो बाइडेन जी-20 समिट में हिस्सा लेने बाली गए थे। यहां मैंग्रोव फॉरेस्ट में घूमने के दौरान सीढ़ियां चढ़ते वक्त बाइडेन का संतुलन बिगड़ गया। तभी उनके साथ चल रहे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने उन्हें पकड़ लिया।