
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
शैली ओबेरॉय ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ओर से दूसरी बार मेयर कैंडिडेट के लिए नामांकन किया था और उन्हें स्वभाविक तौर पर दूसरी बार मेयर चुन लिया गया है। मेयर बनते ही अपनी पहली ही प्रेस वार्ता में जो उन्होंने दुर्गेश पाठक के साथ किया, ऐसा आरोप भाजपा पर लगाया जिससे भाजपा के नेता पूरी तरह से आवाक रह जायेंगे।
दुर्गेश पाठक ने कहा था कि आज पहली बार मोदी जी की भाजपा ने केजरीवाल की AAP के सामने सरेंडर कर दिया। इनमें मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव लड़ने की भी क्षमता नहीं रही. एक हफ़्ते से इनका सरेंडर सप्ताह चल रहा है।


दो महीने पहले मुकेश गोयल के नाम को एलजी ने पीठासीन पदाधिकारी के लिए मना कर दिया था लेकिन इस बार उसे अप्रूव करना पड़ा। भाजपा उम्मीदवारों के नाम वापसी के बाद शैली ओबरॉय मेयर बनीं और आले मोहम्मद इक़बाल डिप्टी मेयर बनाये गए।
आरोप लगाया गया है कि भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन के बाद हमारे पार्षदों को दस दस करोड़ तक का ऑफ़र दिया गया। हमारे पार्षदों को तोड़ने के लिए दिल्ली पुलिस तक का सहारा लिया गया। लोकतंत्र में इससे ज़्यादा गिरी हुई हरकत कोई नहीं कर सकता है। आज इन्हें पता था कि इनके पास नंबर नहीं है और हो सकता था कि कई भाजपा पार्षद AAP को वोट देते इसलिए BJP ने AAP के सामने सरेंडर कर दिया। यह AAP और अरविंद केजरीवाल के मूल्यों की जीत है।
यह सब मामला ज़ब सामने आया है तो आज भाजपा की ओर से इस पर पलटवार किया गया है। भाजपा की ओर से यह कहा गया है कि आम आदमी पार्टी स्थायी समिति के गठन की अनुमति नहीं दे रही है जिसके बिना एमसीडी कोई भी प्रशासनिक या विकास कार्य नहीं कर सकती इसलिए भाजपा ने औपचारिक मेयर चुनाव से हटने का फैसला किया। भाजपा का आरोप है कि हमने जैसे ही एमसीडी हाउस की बैठक शुरू हुई, स्थायी समिति का मुद्दा उठाया और कहा कि अगर स्थायी समिति का गठन नहीं किया जा रहा है तो मेयर चुनाव कराने का कोई फायदा नहीं है।
इसके बाद से ही भाजपा को बदनाम करने के लिए इस तरह की सजिश की जा रही है। हम स्थायी समिति के मामले को दिल्ली उच्च न्यायालय में ले गए लेकिन वहां भी आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार अदालत के फैसले में देरी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसलिए विरोध के रूप में हमने आज मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव से हटने का फैसला किया।
इतना ही नहीं भाजपा का तो ये भी आरोप है कि मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय एमसीडी को दिल्ली सरकार की कठपुतली बनने दे रही हैं। अपने बहुमत का दुरुपयोग करते हुए आप नेता जल्द ही अधिकांश सफाई कर्मचारियों और अन्य ग्रेड 4 और 3 कर्मचारियों को बाहर कर देंगे क्योंकि वे अपने पसंदीदा गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से कांट्रैक्ट श्रमिकों के माध्यम से एमसीडी सेवाओं को चलाने का इरादा रखते हैं।