Tue, October 3, 2023

DW Samachar logo

धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के अचानक निधन से राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक, बागेश्वर से चार बार लगातार रहे विधायक

Uttarakhand minister Chandan Ram Dass dies at 65
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

उत्तराखंड की धामी सरकार को आज बड़ी क्षति हुई है।उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री समाज कल्याण और परिवहन मंत्री का विभाग संभाल रहे भाजपा के कद्दावर नेता चंदन रामदास का अचानक निधन से राज्य में शोक की लहर है। चंदन रामदास पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे ।उन्होंने जिला चिकित्सालय बागेश्वर में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। बागेश्वर विधानसभा सुरक्षित सीट से चार बार विधायक और वर्तमान में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का बुधवार को दोपहर एक बजे कार्डियक अटैक के कारण आकस्मिक निधन हो गया है। वह 65 वर्ष के थे। सौम्य व मधुर व्यवहार के धनी चंदन राम दास मंगलवार को देर सांय अपने गृह जनपद पहुंचे थे। आज उन्हें जिला योजना की बैठक सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होना था। चंदन रामदास एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि और कुशल प्रशासक के रूप में जाने जाते थे। वे उत्तराखंड में चार बार के विधायक रह चुके थे। इसके बाद साल 2022 में मंत्रिमंडल में जगह बनाई। जिसके बाद उन्हें परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। बता दें कि चंदन रामदास चार बार के विधायक रहे हैं। पहली बार धामी 2.0 सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हुए। उनकी राजनीतिक करियर की बात करें तो चंदन रामदास साल 1980 से राजनीति में सक्रिय हुए। इसी के साथ ही साल 1997 में नगर पालिका बागेश्वर के निर्दलीय अध्यक्ष बने थे। इसके बाद साल 2006 में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से प्रेरित होकर बीजेपी में शामिल हुए, फिर साल 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक के रूप में चुने गए। उसके बाद लगातार तीन बार जीतकर विधायक बने। चंदन रामदास साल 2012, 2017 और फिर 2022 में लगातार विधानसभा का चुनाव जीतते आए। हालांकि, उन्हें लंबे समय से उम्मीद थी कि मंत्रिमंडल में बीजेपी जगह दे सकती है. उनकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए साल 2022 में बीजेपी सरकार के दोबारा वापसी के बाद धामी सरकार में चंदन रामदास को जगह दी गई। बता दें कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बागेश्वर विधानसभा सीट चुनाव जीतते रहे हैं। चंदन रामदास कद्दावर जनप्रतिनिधि होने के साथ ही संगठन में बेहतर तालमेल के लिए जाने जाते थे। इतना ही नहीं जनता में भी उनकी काफी लोकप्रियता रही। कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान प्रदेश के सभी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। रामदास परिवहन विभाग के अलावा कई अन्य विभागों की भी जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि- मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी चंदन राम दास के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Relates News