
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
शुक्रवार शाम यूपी पीसीएस का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने टॉपर्स की लिस्ट जारी की है। उसमें लड़कियों का ही दबदबा रहा है। टॉप 10 में लड़कियां छाई रहीं। टॉप 10 में 8 लड़कियां हैं तो वहीं केवल 2 लड़के टॉप 10 में जगह बना पाए हैं। यूपी पीसीएस 2022 में अंतिम रूप से 364 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ है।


उत्तर प्रदेश आगरा की दिव्या सिकरवार ने यूपी पीसीएस 2022 में टॉप किया है। जबकि लखनऊ की प्रतीक्षा पांडेय ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह बुलंदशहर की नम्रता सिंह तीसरे, उत्तराखंड की आकांक्षा गुप्ता चौथे स्थान पर हैं। अंबेडकर नगर के कुमार गौरव पांचवें स्थान पर है। लखनऊ की सल्तनत परवीन छठवें नंबर पर हैं। मध्य प्रदेश की मोनिशा बानो सातवें नंबर पर चयनित हैं । प्रयागराज की प्राजकता त्रिपाठी आठवें नंबर पर चयनित हैं। आगरा की ऐश्वर्या दुबे नौवें स्थान पर हैं। गोंडा के संदीप कुमार तिवारी दसवें स्थान पर चयनित हुए हैं।


बता दें कि यूपीपीसीएस की मुख्य परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर 2022 के बीच कराया गया था। परीक्षा लखनऊ, प्रयागराज और गाजियाबाद में बनाए गए केंद्रों पर हुई थी। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 5311 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। जिनमें से कुल 1070 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा पास की और साक्षात्कार में शामिल होने के पात्र बने। चयनित उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार 20 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक आयोजित हुआ था। इंटरव्यू में कुल 364 पद पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक साइट uppsc.up.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
UPPSC PCS परीक्षा के परिणाम घोषित हुए, दिव्या सिकरवार ने किया टॉप
— News24 (@news24tvchannel) April 8, 2023
◆ दिव्या सिकरवार – "लड़कियां अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं"
Divya Sikarwar | #DivyaSikarwar | #UPPSC | #UPPSC2022 pic.twitter.com/cAfqMaK8fu