Thu, September 21, 2023

DW Samachar logo

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 8th April 2023

Aaj Ka Panchang
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिनांक- 08 अप्रैल 2023

दिन – शनिवार

दिन – शनिवार
संवत्सर नाम – नल
युगाब्दः- 5125
विक्रम संवत- 2080
शक संवत -1945
अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
ऋतु – वसन्त
काल (राहु)- दक्षिण दिशा
मास – वैशाख
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि- द्वितीया
नक्षत्र – स्वाती
योग – वज्र
करण- गर
दिशा शूल- पूर्व दिशा में
🌞सूर्योदय:- 5:47
🌞पाक्षिक सूर्य— रेवती नक्षत्र में
🌺आने वाला व्रत व विशेष:- श्रीगणेश चतुर्थी (चौठ व्रत) -रविवार ।
🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
गुडाकेश अर्जुन का नाम था ।
🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 5:47 से 7:19 म. 1:29 से 3:01 एवं सा. 4:39 से 6:12 बजे तक ।
🌚 राहु काल:- दिन के 8:51 से 10:26 बजे तक । 🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

सार्थक परिश्रम सफलता प्रदान करता है ।

8 अप्रैल का राशिफल—–

मेष राशिफल: आज कई ऐशो-आराम की चीजों की खरीदारी में धन खर्च करेंगे, लेकिन धन खर्च करते समय अपनी जेब का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आज आपके शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। विद्यार्थी यदि किसी शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेना चाहते हैं तो उन्हें सफलता मिलेगी। आज अपनी माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और कोई परेशानी हो तो डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर भेट करें।

वृषभ राशिफल: वृषभ राशि के अधिकांश युवाओं की रोजगार से जुड़ी चिंता समाप्त होगी। पारिवारिक व्यवसाय में पिता की सलाह आपके लिए आवश्यक रहेगी। आज आपको फिजूलखर्ची और लापरवाही से बचना होगा वरना आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष से पैसों का कोई लेन-देन करना पड़े तो रिश्ते में दरार आएगी। संतान के विवाह से जुड़ी कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है।

मिथुन राशिफल: आज के दिन आपके माता के साथ आपके कुछ व्यापारिक वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। जिससे पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा। आज आप अपने जीवन साथी की जरूरतों को पूरा करेंगे और उनके साथ खरीदारी करने भी जा सकते हैं। लव लाइफ मजबूत होगी। आज आपको अनियंत्रित खर्चों से बचना होगा अन्यथा इससे आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो जाएगी।

कर्क राशिफल: आज समाज सेवा करने का अवसर मिलेगा। आज आपके घर में कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं, जिनमें मेहमानों का भी आगमन होगा। विद्यार्थी शिक्षकों के सहयोग से अपने लक्ष्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपना पूरा ध्यान अपने कार्य क्षेत्र पर लगाना होगा, तभी भविष्य में आर्थिक स्थिति अच्छी होती नजर आ रही है। अगर आज आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन ठीक नहीं है।

सिंह राशिफल: आज का दिन आपके लिए बहुत मेहनत कराने वाला रहेगा। मेहनत के बाद ही आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान नहीं देना पड़ेगा, वरना विरोधी आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात करेंगे और उनके साथ पुरानी यादें ताजा करते हुए अच्छा समय बिताएंगे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आज आपको सावधान रहना होगा।

कन्या राशिफल: आज अपने कारोबार के लिए कुछ नई योजनाएं बनानी होंगी। जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। चीजें पटरी पर आ जाएंगी। आपके जीवनसाथी की सलाह आपके व्यापार के लिए मददगार साबित होगी।

तुला राशिफल: आज किसी संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन उत्तम है। संतान के विवाह संबंधी समस्या समाप्त होगी। आज जीवनसाथी से किसी मुद्दे के लिए वाद-विवाद की संभावना बन सकती है, इसलिए सतर्क रहें। आज शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशिफल: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सामान्य है। जो लोग व्यापार करते हैं उन्हें आज अपने कामकाज को ही प्राथमिकता देनी चाहिए। आलस्य का त्याग करना होगा, तभी भविष्य में आपको लाभ होगा। यदि कोर्ट में कोई मामला चल रहा है तो वह आज किसी वरिष्ठ अधिकारी की सलाह से समाप्त होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अपने सीनियर्स की सलाह की जरूरत पड़ेगी। आज शाम वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

धनु राशिफल: शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके परिवार में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। व्यापारियों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ में नयापन महसूस करेंगे। संतान के भविष्य के लिए आप कुछ निवेश कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को जनता का अच्छा समर्थन मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है।

मकर राशिफल: शनिवार के दिन अपने भविष्य को मजबूत करने के लिए कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। जिसके लिए विशेषज्ञों की सलाह की आवश्यकता होगी। अगर आप कोई नया काम करना चाहते हैं तो उसके लिए समय ठीक नहीं है। छात्रों को आज सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत होगी। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलता नजर आ रहा है।

कुंभ राशिफल: नौकरी में काम में रुकावट आ सकती है, लेकिन धीरे-धीरे आपको सारी परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा। आज आपके पिता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए ध्यान रखें। आपके परिवार में कुछ कलह उत्पन्न हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव रहेगा, लेकिन फिर भी आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

मीन राशिफल: आज किसी अनुभवी व्यक्ति से ज्ञान और उचित सलाह मिल सकती है। अगर आज आप व्यापार के सिलसिले में यात्रा करते हैं तो उत्तम रहेगा। आज आप घर के लिए कुछ सामानों की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन ऐसा अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए करें। अगर कोई निवेश करना चाहता है तो उसके लिए आज का दिन उत्तम है। जीवनसाथी की सलाह पारिवारिक व्यवसाय के लिए मददगार साबित होगी।

Relates News