Thu, September 21, 2023

DW Samachar logo

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 30 मार्च 2023

दिन – गुरुवार

मेष राशिफल: कार्यक्षेत्र में अच्छा रहेगा दिन। आज का दिन कार्यक्षेत्र में काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में सम्मानित किया जा सकता है। आज अगर आप किसी बैंक से लोन या किसी व्यक्ति से उधार लेना का सोच रहे हैं को आज इससे थोड़ा बचें। क्योंकि, आज आप जो भी ऋण लेंगे वह उतारना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आज रात का समय आप काफी खुशनुमा माहौल में बीताएंगे।

वृषभ राशिफल: रुके कार्य पूरे होंगे। आज काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आपको सलाह है कि आज काफी भागदौड़ करने में सावधानी बरतें। आज आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए अगर आपको किसी से आग्रह करना पड़े तो जरुर करें। आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा।

मिथुन राशिफल: फिजूल खर्च से बचें। आज अपनी आर्थिक स्थिति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आज फिजूल के खर्चे से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। आज आप बहुत से सामाजिक कार्यों का हिस्सा बन सकते हैं। आज रात से लेकर शाम तक आपकी रुचि गाने बजाने में रहेगी।

कर्क राशिफल: आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपको अपने परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज आप अपनी शान शौकत के लिए काफी धन खर्च कर सकते हैं। जिस वजह से आपके शत्रु परेशान हो सकते हैं। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें, अकल्पित आशीर्वाद मिलने का चांस है।

सिंह राशिफल: मिश्रित फलकारी रहेगा दिन। आज आप मानसिक रूप से अशांत रह सकते हैं। इतना ही नहीं आज आप काफी उदास भी हो सकते हैं। माता पिता के सहयोग और आशीर्वाद से आपके लिए दिन दोपहर बाद राहत दिलाने वाला रहेगा। आज सभी से बातचीत करते समय अपनी वाणी का ध्यान रखें खासकर कार्यक्षेत्र में।

कन्या श राशिफल: आज अपने कठिन से कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहने वाले हैं। आपको अपने माता पिता का सुख सहयोग रूप से प्राप्त होगा। इतना ही नहीं आज आपके व्यर्थ व्यय के योग बन रहे हैं। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे लेकिन, इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन धन लाभ कराने वाला रहेगा।

तुला राशिफल: आज का दिन शुभ कारक रहने वाला है। आज आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। आज आप दूसरों को भले के बारे में अधिक सोचेंगे। दिल से लोगों की सेवा भी करेंगे जिसमें आपका काफी धन खर्च हो सकता है। आज आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव और निष्ठा रखें। आज यदि आप नए कार्य में निवेश करने का सोच रहे हैं तो कर दें आपके लिए शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशिफल: धैर्य से काम कर। आज मन अशांत रह सकता है। आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए जो प्रयास करेंगे हो सकता है वह आज आपको उतना फल न दें जितना आपने सोचा है। आज शाम तक धैर्य से काम लें आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

धनु राशिफल: ज्ञान में होगी वृद्धि। आज का दिन ज्ञान वृद्धि कराने वाला रहेगा। आज आपके अंदर दान पुण्य और परोपकार की भावना अधिक रहने वाली है। आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज अपनी सेहत का भी ख्याल रखें।

मकर राशिफल: धन के मामले में सामान्य दिन। आज का दिन धन के मामले में सामान्य रहेगा। आज आपके सामने बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ साथ अनावश्यक खर्च भी सामने आएंगे। जो आप न चाहते हुए भी करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा। आज आपका अपने कार्यक्षेत्र में काफी मन लगेगा।

कुंभ राशिफल: आज का दिन नई नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप अपनी आवश्यकता के अनुसार ही खर्च करें। आज हो सकता है कि आपको अपने परिवार वालों का साथ न मिल पाए। आज आपके यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आज आप जो भी यात्राएं करेंगे वह आपके लिए लाभकारी रहेंगी।

मीन राशिफल: मान सम्मान प्राप्त होगा। आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा। आज आपको समाज में मान सम्मान प्राप्त हो सकता है। जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। आज रात का समय काफी अच्छा रहने वाला है। आज रात का समय आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अपने प्रियजनों से बात कर सकते हैं।

Relates News