

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
जहानाबाद, 24 फरवरी 2023: शहर में आये दिन आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। लेकिन इस बार आम नागरिक और जहानाबाद पुलिस की मुश्तैदी से अपराधी को अपराध करने से पहले ही पकड़ लिया गया।
बीते शाम जहानाबाद पुलिस को किसी व्यक्ति ने यह सूचना दी कि दो लोग गांधीनगर इलाके में हथियार के साथ देखे गये है। उस व्यक्ति के संदेह के आधार पर पुलिस ने पास ही ऊंटा मोड़ पर ड्यूटी में लगे अपनी गश्ती दल को रवाना कर दिया। केंद्रीय विद्यालय के पास अपराधियों की नजर जैसे ही पुलिस वैन पर पड़ी, दोनो भाग खड़े हुए।

दो व्यक्ति को भागते हुए देखकर संदेह के आधार पर पुलिस ने दोनों व्यक्ति का पीछा किया, जिसमे एक व्यक्ति को जिसका नाम धीरज कुमार, ऊंटा मोड़, जहानाबाद का निवासी है, उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया, वहीं दूसरा व्यक्ति भागने में सफल हो गया।

गिरफ्तारी के बाद जब व्यक्ति की तलाश की गई तो उसके पास से एक डबल बैरल देशी कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए। आगे पूछताछ में उसने भागे हुए व्यक्ति का नाम अभिषेक बताया हैके बारे में पूछने पर उसका नाम अभिषेक बताया है।
फिलहाल पुलिस उस पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है एवं उसे हिरासत में लेकर सघन पूछताछ में जुटी है ताकि उसके मंसूबों के बारे में सही से पता लगाया जा सके।