
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने 48 सीटों पर जारी की अपने उम्मीदवारों की पहली सूची, जानिए किसे कहा से मिला टिकट

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने आज अपने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को भाजपा ने कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी। पहले चरण में 48 कैंडिडेट्स के नाम की घोषणा की है। पार्टी ने 6 मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है।




भाजपा ने राज्य से पहली बार 11 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया है। वहीं, कांग्रेस ने भी त्रिपुरा चुनाव के लिए 17 सीटों पर कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की है। पार्टी ने अगरतला से फिर से सुदीप रॉय बर्मन को ही मैदान में उतारा है। मुख्यमंत्री माणिक साहा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने टाउन बार्दोवाली सीट से आशीष कुमार साहा को टिकट दिया है।
बता दें 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है। चुनाव आयोग ने 17 जनवरी को त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग होगी। सभी राज्यों के नतीजों का एलान 2 मार्च को होगा।