
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
देश के नॉर्थ ईस्ट मेघालय, नागलैंड और त्रिपुरा में चुनाव आयोग ने बुधवार को विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा। मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग होगी। सभी राज्यों के नतीजों का ऐलान 2 मार्च को होगा।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि तीनों राज्यों में महिला वोटरों की भागीदारी ज्यादा है और यहां चुनावी हिंसा भी ज्यादा नहीं होती। हम यहां पर निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रतिबद्ध हैं।
बता दें कि त्रिपुरा में नॉमिनेशन की तारीख 21 जनवरी से 30 जनवरी तक रहेगी। वहीं नागालैंड और मेघालय में 31 जनवरी से 7 फरवरी तक है। नाम वापसी की आखिरी तारीख, त्रिपुरा- 2 फरवरी, मेघालय-नगालैंड-10 फरवरी रखी गई है।
जानें कहां कब होगी वोटिंग
- मेघालय: 27 फरवरी
- नागालैंड: 27 फरवरी
- त्रिपुरा: 16 फरवरी