
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
राजधानी दिल्ली से एक बड़ी वारदात सामने आई है। देश की राजधानी में एक तेज रफ्तार कार ने दिल्ली पुलिस के एक उपनिरीक्षक को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
एसआई लटूर सिंह इसी महीने 31 जनवरी को रिटायर होने वाले थे।
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे रिंग रोड पर राज घाट और शांति वन के बीच हुआ। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एसआई लटूर सिंह के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने कहा कि वे 59 साल के थे और 31 जनवरी को रिटायर होने वाले थे। हादसे वाली रात वे चांदनी महल थाने में तैनात थे और घटना के वक्त वह ड्यूटी पर थे। लटूर सिंह के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं, जो शहर के दयालपुर इलाके में रहते हैं।