23 दिसंबर का इतिहास, देश के दो प्रधानमत्रियों से जुड़ी है यह तारीख, इसके अलावा कई महत्वपूर्ण घटनाएं भी हुई, जानिए एक नजर में

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
आज 23 दिसंबर है। हर साल इसी दिन देश में किसान दिवस मनाया जाता है। 23दिसंबर को ही किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था। चरण सिंह किसानों के सबसे बड़े नेता कहे जाते हैं। चौधरी चरण सिंह देश के पांचवें प्रधानमंत्री बने । इनके अलावा आज ऐतिहासिक घटनाओं की भी गवाह है। यह है महत्त्वपूर्ण घटनाएं।
2010: कांग्रेस नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरन का निधन।
2008: सॉफ्टवेयर कम्पनी सत्यम पर विश्व बैंक ने बैन लगाया।
2004: भारत के दसवें प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव का निधन।
2000: भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में काम करने वाली एक्ट्रेस और गायिका नूरजहां का निधन।
2001: पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम बदलकर कोलकाता कर दिया गया।
1995: हरियाणा के मंडी डाबवाली के एक स्कूल में कार्यक्रम के दौरान आग लग गई। हादसे में करीब 400 लोगों की मौत हुई।
1968: मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट ‘मेनका’ का सफल प्रक्षेपण।
1922: बीबीसी रेडियो ने रोजाना समाचार प्रसारण शुरू किया।
1899: प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, क्रान्तिकारी, पत्रकार और संपादक रामवृक्ष बेनीपुरी का जन्म हुआ।