देश में श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन आज ही जन्म हुआ था, अमूल कंपनी की स्थापना की थी

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
साठ के दशक में भारत में श्वेत क्रांति की शुरुआत करने वाले मिल्क मैन के रूप में विख्यात हुए वर्गीज कुरियन का आज ही जन्म हुआ था। 26 नवंबर 1921 को केरल के कोझिकोड़ में जन्मे वर्गीज कुरियन ने देश के घर-घर में दूध को ब्रांड के रूप में फैलाया। आज भारत में ही नहीं बल्कि तमाम देशों में अमूल भी उन्हीं की देन है। केरल के 28 साल के मैकेनिकल इंजीनियर वर्गीज कुरियन डेयरी संचालन के लिए सरकारी कर्मचारी के तौर पर 1949 में गुजरात के आणंद शहर पहुंचे थे। तब कोई नहीं जानता था कि डॉ. कुरियन आणंद को भारत की दुग्ध राजधानी बना देंगे। उनके संचालन में 1955 में अमूल (आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड) का जन्म हुआ। इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के बेजोड़ हुनर ने आधुनिक भारत के सहकारी आंदोलन और डेयरी आंदोलन को दिशा दी, जिससे किसान आत्मनिर्भर भी हुए और भारत का विकास भी हुआ। वर्गीज कुरियन लगभग हर तरह से अमूल के आर्किटेक्ट थे और आज उन्हें भारत के ‘मिल्कमैन’ के रूप में जाना जाता है। डॉ. वर्गीज कुरियन ने अमूल को टेक्नोलॉजी के मामले में भी लगातार अपग्रेड रखा और यही वजह है कि आज अमूल के पास दुनिया की बेहतरीन मशीनरी वाला प्लांट है। 9 सितंबर 2012 को वर्गीज कुरियन का निधन हो गया।