बुधवार, मई 31Digitalwomen.news

Weather Alert: मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक देश के कई राज्यों के लिए बारिश को लेकर अलर्ट किया जारी

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

देश में मॉनसून की विदाई के बाद भी कई राज्यों में बारिश जारी है।
दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी समेत कई राज्यों में लगातार पिछले कुछ दिनों से बारिश जारी है। राजधानी दिल्ली में भी लगभग 20 घंटे से हो रही बारिश से कई इलाकों में मुश्किलें खड़ी हो रही है।
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली समेत 17 राज्यों में अगले तीन दिन तक भारी बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक, आने वाले 2-3 दिनों में भारी बारिश का अनुमान है। हरियाणा में 8 अक्टूबर और 9 अक्टूबर को जबकि यूपी, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में 11 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।
जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मॉनसून के बाद भी बारिश हो रही है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तटीय आंध्र प्रदेश और आस-पास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से तेलंगाना, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है। दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के जिलों ठाणे, पालघर और कोंकण क्षेत्र के लिए अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में भी हैं बारिश के आसार

9 और 10 अक्टूबर को ओडिशा, बिहार को भारी बारिश हो सकती है।

9 से 11 अक्टूबर के दौरान आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में भारी बारिश हो सकती है।

उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 9 और 10 अक्टूबर को बारिश हो सकती है।

दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 9 से 11 अक्टूबर को भारी बारिश का अनुमान है।

10 से 11 अक्टूबर को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की आशंका है।

Leave a Reply

%d bloggers like this: