शनिवार, अप्रैल 1Digitalwomen.news

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक: 22 सितंबर 2022

22 सितंबर का राशिफल—–




मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सायंकाल में व्यापार से संबंधित कोई खास डील फाइनल हो सकती है। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, इसके फलस्वरूप मंगल उत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।


वृषभ: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोरथ सिद्धि होगी। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

मिथुन: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। भाई-बहन का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो काम आपको सबसे प्रिय है, आज वहीं करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें


कर्क: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। सायंकाल में धार्मिक कार्यक्रमों में जाने का अवसर मिल सकता है।

सिंह: पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। संतान या शिक्षा के कारण तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए केवल अपने काम पर ध्यान दें। सायंकाल का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा।


कन्या: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। सायंकाल के समय स्थिति में और भी सुधार आएगा।

तुला: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जमीन-जायदाद के मामले में पारिवारिक या आस-पास के लोग कुछ परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे। सायंकाल का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे।

वृश्चिक: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आस-पास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।


मकर: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। आज आपको संतान के भविष्य के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार क काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है।


कुंभ: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। खानपान में लापरवाही न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। नौकरीपेशा जातक ध्यान रखें कि जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझकर करें।


मीन: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य रहेगा। अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।

Leave a Reply

%d bloggers like this: