
टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत, मुंबई के पालघर में हुआ यह हादसा

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस पलोनजी मिस्त्री का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। घटना के समय साइरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे तब उनकी गाड़ी की स्पीड बेहद तेज थी, जिसके बाद डिवाइडर से उनकी कार टकरा गई। कहा ये भी जा रहा है कि घटना के समय ड्राइवर गाड़ी चला रहा था और उस समय गाड़ी में चार लोग सवार थे। कहा जा रहा है कि इनमें से दो लोगों की मौत हो गई है।
54 वर्षीय साइरस मिस्त्री 2012 से 2016 तक टाटा समूह के चेयरमैन थे। वे चेयरमैन पद पर रहने वाले और टाटा समूह के चेयरमैन बनने वाले पहले और नौवरोजी सकलतवाला के बाद बगैर टाटा Surname के चेयरमैन बनने वाले दूसरे व्यक्ति थे।
कौन थे साइरस पलोनजी मिस्त्री:
4 जुलाई 1968 को साइरस मिस्त्री का जन्म मुंबई के एक पारसी परिवार हुआ था। साइरस मित्री कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की दिग्गज माने जाने वाले पलोनजी मिस्त्री और उनकी पत्नी Patsy Perin Dubash के सबसे छोटे पुत्र थे।
साइरस के माता-पिता दोनों पारसी धर्म से ताल्लुक रखते हैं और उनकी जड़ें भारत से जुड़ी थी। मिस्त्री की माँ का जन्म आयरलैंड में हुआ था, और उनके पिता ने आयरिश नागरिकता लेने का विकल्प चुना। साइरस मिस्त्री के बड़े हैं जिनका नाम शापूर मिस्त्री है, वे भी आयरिश नागरिक हैं और उसकी शादी पारसी वकील रुसी सेठना की बेटी बेहरोजज सेठना से हुई है। मिस्त्री की दो बहनें भी हैं, लैला आर अल्लू।
2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया
मिस्त्री को 2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था। इससे पहले भी वो प्रमुख कारोबारी समूह शापूरजी पालोंजी मिस्त्री कंपनी से जुड़े थे। चार जुलाई 1968 को मुंबई में जन्मे सायरस के पिता पालोंजी मिस्त्री भी बहुत बड़े बिजनेस टायकून थे।