बुधवार, मई 31Digitalwomen.news

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 14 August 2022

Aaj Ka Panchang
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिनांक- 14अगस्त 2022

दिन – रविवार

संवत्सर नाम – नल
युगाब्दः- 5124
विक्रम संवत- 2079
शक संवत -1944
अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
गोल – सौम्य (उत्तर)
ऋतु – वर्षा
काल (राहु)- पश्चिम दिशा
मास – भाद्रपद
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि- तृतीया
नक्षत्र – पू.भा.
योग – अतिगण्ड
करण- तैतिल
दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
🌞सूर्योदय- 5:29
🌞पाक्षिक सूर्य— आश्लेषा नक्षत्र में ।
🌹आज का व्रत व विशेष :- पंचक {भदवा} समाप्ति मंगलवार रात 12:05 में ।
🌺आनेवाला व्रत व विशेष:- श्रीगणेश चतुर्थी (चौठ) व्रत- सोमवार ।
🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
रामायण के अनुसार तक्षशिला की स्थापना राजकुमार तक्ष के नाम पर भरत जी ने किया था ।
🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 10:20 से 1:19 तक ।
🌚 राहु काल*:- दिन के 4:56 से 6:34 बजे तक । 🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

जीवन के कुछ पल दरवाजे खोल जाते हैं या तो दिल के या आँखों के ।

14 अगस्त का राशिफल—-

मेष: आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता व समय पर पूरा करने की चुनौती भी रहेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा अटका हुआ धन भी प्राप्त होगा। व्यापारिक क्षेत्र में कोई नया अनुबंध हाथ लग सकता है जो काफी फायदेमंद साबित होगा। पैसे से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे मान सम्मान की प्राप्ति होगी। छात्रों को सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

वृषभ: आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में रुकते हुए खास काम पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी किंतु पूंजी निवेश से जुड़ी योजनाओं पर सोच विचारकर ही धन लगाएं जल्दबाजी में लिए निर्णय नुकसानदायक हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी आपके मीठे बोल व हंसी मजाक की आदत से सहकर्मी प्रभावित होंगे। व्यापारिक उलझनें दूर होंगी धन की स्थिति बेहतर होगी।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी धनलाभ के योग बन रहे हैं जिससे सारा दिन आज आपका मूड बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ ज़रूरी योजनाएं पूरी होंगी, जिससे आर्थिक फायदा पहुंच सकता है। व्यापारी वर्ग को साझेदारी के व्यापार में सफलता प्राप्त होगी आय के साधन विकसित हो सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा थका देने वाली रहेगी।

कर्क: आज ज का दिन सुखद रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य का लाभ मिलेगा जिसके चलते स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक उन्नति होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में दिन बेहतर गुजरेगा किसी बड़ी उलझन से सामना नहीं होगा। तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। दूर स्थान की यात्रा फायदेमंद साबित होगी।

सिंह: आज ज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।कार्यक्षेत्र में काम करने की शैली में छोटे मोटे बदलाव करके लाभ प्राप्त करेंगे। शत्रु पक्ष हावी हो सकता है बेवजह किसी से न उलझें क्रोध पर नियंत्रण रखें। यदि किसी नए व्यापार का शुभारंभ करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा।कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं।

कन्या: आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों की अधिकता रहेंगी। कार्य में चल रही रुकावटें,व आर्थिक परेशानियां ज्यो की त्यों बनी रहेंगी। बेहतर होगा इन हालातों में आप शांति बनाए रखें बेवजह किसी से न उलझें। साझेदारी में व्यापार करने वालों को कुछ राहत रहेंगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें पेट संबंधित परेशानियां उभर सकती है।

तुला: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर रहेगा किंतु व्यक्तिगत जीवन में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी । व्यापारिक मामले सुलझेंगे पूर्व में अटके कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य सुचारू रूप से चलेंगे धन का लाभ होगा। किंतु क्रोध की अधिकता रहेंगी जिसकी वजह से बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं क्रोध पर नियंत्रण रखें। अध्यात्म में रुचि जगेगी।

वृश्चिक: आज का दिन आलस्य से भरा रहेगा जिसकी वजह से समय पर कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। आर्थिक निवेश से जुड़े फैसले किसी और दिन पर छोड़ दे। सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी किंतु आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आज का दिन परिवार के साथ बिताएंगे। घर में रिश्तेदारों का आवागमन लगा रहेगा।

धनु: आज का दिन मानसिक तनाव का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। व्यापारिक मामलों में गतिरोध पैदा हो सकता है। आर्थिक मामले उलझ सकते हैं। आर्ट और कला से जुड़े लोगों के लिये समय अच्छा है। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है।

मकर: आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बेहतर साबित होगा। बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। पूर्व में आर्थिक योजनाओं पर किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई से भटककर मौज मस्ती में लगेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा

कुंभ: आज ज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आर्थिक योजनाएं अटक सकती है। कार्यस्थल पर विरोध का सामना करना पड़ सकता है बेवजह किसी बहस में न पड़े। व्यापार के लिए दिन मध्यम है किसी बड़े पूंजी निवेश से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें चोट चपेट का योग बन रहा है। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा, माता पिता की सेहत का ध्यान रखें।

मीन: आज ज आप आर्थिक रूप से परेशान रह सकते हैं। मन में बेचैनी का अनुभव करेंगे। आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश सोच समझकर करें,अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापारिक गतिविधियों में आखिरी समय में फेरबदल कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेंगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है।

Leave a Reply

%d bloggers like this: