

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
भारत के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान के बाद आज संसद भवन में सुबह 11 बजे से वोटों की गिनती आरंभ हो जायेगी। पक्ष और विपक्ष के दोनों चेहरे में से विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के खिलाफ सत्तारूढ़ राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है मगर जीत-हार के वोटों के अंतर का पता मतगणना से चलेगा। वहीं आज की मतगणना से उन दावों की सत्यता का भी पता चलेगा जिंहोंने बिना जानकारी दिए अपनी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग की है। इस दौरान सबसे पहले सांसदों के मतों की गिनती होगी और उसके बाद निर्वाचन अधिकारी मोदी इसके रुझान की जानकारी देंगे। इसके बाद वर्णमाला के अनुसार दस-दस राज्यों के विधायकों के मत गिने जाएंगे और 20 राज्यों के वोट गिने जाने के बाद मोदी फिर रुझान की जानकारी सार्वजनिक करेंगे। और इन सब के अंत में परिणाम बताया जाएगा।
बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होना है।
मालूम हो कि अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति का चुनाव जीतती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला होंगी जो सर्वोच्च सांविधानिक पद पर आसीन होंगी।