Fri, September 22, 2023

DW Samachar logo

ड्रैगन की घिनौनी हरकत: शिंजो आबे की हत्या के बाद भारत में आज राष्ट्रीय शोक तो चीन में जश्न का माहौल

Shinzo Abe death: Chinese citizens ‘celebrate’ shooting, call attacker a ‘hero’
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद पूरे दुनिया भर में शोक की लहर है। भारत में भी आज एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर गहरा शोक करते हुए शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी । देशवासियों ने भी जापान के पूर्व पीएम को याद करते हुए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। लेकिन भारत का पड़ोसी देश चीन यानी (ड्रैगन) में शिंजो आबे की हत्या के बाद जश्न का माहौल है। चीन के सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए जिसमें लोग खुशी का इजहार कर रहे हैं।

चीन के एक रेस्टोरेंट में शिंजो आबे की मौत को सेलिब्रेट किया जा रहा है। रेस्टोरेंट में बीस पर्सेंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यही नहीं, सोशल मीडिया के जरिये आबे को गोली मारने वाले हमलावर को हीरो बताया जा रहा है। जैसे ही शिंजो आबे को गोली मारी गई वैसे ही चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग उनके मरने की कामना करने लगे। बता दें कि शुक्रवार सुबह जापान के नारा शहर में एक चुनावी भाषण के दौरान हमलावर ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के सीने में दो गोली मार दी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। 6 घंटे के बाद शिंजो आबे की मौत हो गई।

आज दुनियाभर के तमाम देशों में जाने-माने अखबारों ने शिंजो की हत्या को प्रमुखता से पहले पेज पर प्रकाशित किया है। भारत के अखबारों में भी पहले पेज की हेड लाइन, शिंजो आबे की बीच चौराहे पर गोली मारकर हत्या का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है।

Relates News
Breaking news live updates

Breaking news and live update: ‘राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पारित हुआ। बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े जबकि किसी ने भी बिल के खिलाफ वोट नहीं डाला।
राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पारित हुआ। बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े जबकि किसी ने भी बिल के खिलाफ वोट नहीं डाला।
राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पारित हुआ। बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े जबकि किसी ने भी बिल के खिलाफ वोट नहीं डाला।

लेटेस्ट न्यूज़