Assam Flood: पूर्वोत्तर राज्य असम में बाढ़ से बुरे हालात, कई शहर पानी में डूबे

Assam Flood 2022
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

देश में कई राज्य ऐसे हैं जो हर साल बाढ़ का सामना करते हैं। बिहार, महाराष्ट्र कर्नाटक, तमिलनाडु आदि ऐसे राज्य है जिनमें हर साल बारिश और बाढ़ भारी तबाही मचाती हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में असाम भी ऐसा राज्य है जिसमें बाढ़ हर साल लाखों लोग दंश झेलते हैं। पिछले कई दिनों से असाम के कई जिले बाढ़ में डूबे हुए हैं। राज्य में आई बाढ़ ने 45 लाख से ज्यादा लोगों पर असर डाला है। सिलचर शहर पानी डूब चुका है। यहां 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। ब्रह्मपुत्र और बराक नदियां उफान पर हैं। सिलचर को गेटवे टु बराक वैली माना जाता है। हालांकि, अब कुछ इलाकों में पानी कम होने लगा है। लगातार बारिश की वजह से 103 रेवेन्यू सर्कल और 4500 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं। करीब 3 लाख लोग रिलीफ कैंप में हैं। एक लाख हेक्टेयर से ज्यादा फसल खराब हुई है।

Leave a Reply

%d bloggers like this: