
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली मेंकल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।



मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश की संभावना जताई है। इसे साथ ही दिल्ली में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने इसके अगले दिन के लिए भी यलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अरब सागर से आ रही दक्षिण-पूर्वी हवाओं के साथ प्री-मानसून की गतिविधियां सक्रिय हैं। इस वजह से इन दिनों रूक-रूक कर बारिश हो रही है, जिससे गर्मी के तेवर नरम बने हुए हैं। वहीं, दिल्ली में मानसून आगमन 27 से 29 जून तक हो सकता है। हालांकि, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।