बुधवार, मई 31Digitalwomen.news

रिकॉर्ड तोड़ गर्मी: गर्म हवाओं ने उत्तर भारत में मचाया हाहाकार, मैदान से लेकर पहाड़ तक‌ बढ़ा तापमान

Heatwave to continue in northwest India
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

गर्मी ने हालत खराब कर रखी है। पूरा उत्तर भारत तप रहा है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर आग बरस रही है। 7 दिनों से गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गर्म हवाएं शरीर को झुलसा रही हैं। दिल्ली एनसीआर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में गर्मी पूरे चरम पर है। इन राज्यों में पारा अधिकतम 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। उत्तराखंड में भी इस बार गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए । राजधानी देहरादून में तपिश ने जीना मुहाल कर दिया है। सुबह से ही गर्मी अपने पूरे शबाब में आ जाती है जो शाम तक जारी रहती है। उत्तर भारत में गर्म हवाओं से हाहाकार मचा हुआ है।मैदान से लेकर पहाड़ तक आग बरस रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन से चार दिनों तक यही हाल रहेगा। गर्मी से बिलबिलाए लोगों को अब मानसून का इंतजार है। फिलहाल उत्तर भारत में मानसून 10 दिन बाद दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग लू के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है‌। भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को भी हीट वेव की संभावना जताई है। 10 जून से गर्म और शुष्क मौसम से थोड़ी राहत मिल सकती है‌ वहीं 11 और 12 जून को बूंदाबांदी भी हो सकती है इसकी वजह से तापमान भी गिरावट आने की संभावना है। घर से निकलते समय बहुत ही सावधानी बरतें । दोपहर के समय जब गर्मी अपने पूरे चरम पर होती है उस समय निकलने से बचें। बहुत जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकलें। पानी की बोतल और तोलिया (अंगोछा) लेकर साथ चलें । शरीर में पानी की कमी न होने दें।

Leave a Reply

%d bloggers like this: