
राजेन्द्र नगर उपचुनाव- दुर्गेश पाठक होंगे आप के उम्मीदवार

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी की ओर से राजेन्द्र नगर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। संजय सिंह ने कहा है कि राजेन्द्र नगर के लिए दुर्गेश पाठक आप के उम्मीदवार होंगे। हालांकि साथ में उन्होंने यह भी कहा कि अभी अधिकारिक घोषणा किया जाना बाकी है। दुर्गेश पाठक फिलहाल निगम के प्रभारी हैं। नाम का ऐलान करते ही संयज सिंह ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा हर चुनाव से भागती नज़र आ रही है। इसलिए उनके ऊपर अब फिल्म बननी चाहिए भाग भाजपा भाग।
संजय सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को चुनौती देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से दुर्गेश पाठक उम्मीदवार है और अब भागिए मत बल्कि उनका सामना कीजिए। दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है। राघव चढ्ढा के राज्यसभा पहुंचने के बाद यह सीट खाली हो गई है जिसपर 23 जून को उपचुनाव होने वाला है। राजेंद्र नगर से भारतीय जनता पार्टी ने साल 2013 में हुए चुनाव में आखिरी बार इस सीट पर जीत हासिल की थी, जब उसके उम्मीदवार आर.पी. सिंह थे जो इस समय राष्ट्रीय प्रवक्ता है और खबर यह भी है कि आर. पी. सिंह, इस बार भी अपनी उम्मीदवारी पेश करने का दमखम लगा रहे हैं।
संजय सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस नेता संदीप तंवर ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। संजय सिंह ने संदीप तंवर को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद ये राजेंद्र नगर ताल्लुक रखते हैं जहां उपचुनाव है. ऐसे साथियों के आने से हमारी जीत का अंतर बढ़ेगा। भाजपा का जहां तक सवाल है कि तो साल 2013 से पंजाबी चेहरे सरदार आर पी सिंह पर दांव लगाती रही है। साल 2013 में सिर्फ सफलता मिलने के बाद सरदार आर पी सिंह को साल 2015 के विधानसभा चुनाव में विजेंदर गर्ग और 2020 में राघव चड्ढा ने हरा दिया था।