रविवार, मार्च 26Digitalwomen.news

भाजपा को बड़ा झटका: सांसद अर्जुन सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, इस राजनीतिक दल के साथ शुरू की नई पारी

West Bengal BJP MP Arjun Singh joins TMC
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

साल 2021 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद भाजपा नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। ‌ पिछले दिनों गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल का दौरा किया था। इस दौरान राज्य के भाजपा नेताओं के साथ अमित शाह ने साल 2024 के होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा भी लिया। लेकिन आज बंगाल में भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है। ‌ राज्य की बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने आज अचानक इस्तीफा दे दिया है। ‌ कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अर्जुन सिंह को टीएमसी की सदस्यता ग्रहण कराई। ‌ अर्जुन सिंह 2019 चुनाव से पहले भाजपा में आए थे और बैरकपुर से सांसद बने थे। सिंह बंगाल विधानसभा में भाटपारा से 4 बार विधायक रह चुके हैं। पिछले 11 महीने में बंगाल भाजपा 5 बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। बता दें कि अर्जुन सिंह बीते कुछ समय से भाजपा के खिलाफ बयान दे रहे थे। बंगाल चुनाव में सफलता नहीं मिलने के बाद जून 2021 में कद्दावर नेता मुकुल रॉय ने भाजपा छोड़ दी थी। इसके बाद राजीब बनर्जी, बाबुल सुप्रीयो, विश्वजीत दास जैसे नेताओं ने भी तृणमूल का दाम थाम लिया। राजीब बनर्जी त्रिपुरा प्रभारी हैं, जबकि बाबुल सांसदी छोड़ विधायक बने हैं। तृणमूल में आने के बाद अर्जुन सिंह ने कहा कि मैं अभी सांसदी से इस्तीफा नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि तृणमूल से भाजपा में गए 2 सांसद जिस दिन इस्तीफा देंगे, उस दिन मैं भी दे दूंगा‌।

Leave a Reply

%d bloggers like this: