गुरूवार, जून 1Digitalwomen.news

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक: 21 मई 2022

दिन – शनिवार

मेष: आज का दिन आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रोज़मर्रा के कार्यों के लिए धन की कमी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है बेवजह किसी बहस में न पड़े क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापारिक दृष्टि से आज आप अधिक सतर्क व सावधान होकर निर्णय लें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृषभ: आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सकारात्मक रवैये से रुकें हुए काम समय पर पूरे होंगे वरीष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को आय के नए स्रोत मिलेंगे उम्मीद से बढ़कर धन लाभ होगा। स्वास्थ्य में चल रही परेशानियां दूर होगी। जीवन में एक नया बदलाव महसूस करेंगे।

मिथुन: आज का दिन आप शारीरिक थकान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के चलते तनाव रह सकता है, आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खर्चों की अधिकता के चलते मासिक बजट डांवाडोल रहेगा। खर्चों पर कंट्रोल करें। व्यापारिक मामले उलझ सकते हैं सोच समझकर पूंजी निवेश करें। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पद प्रमोशन प्राप्त होगा। कामकाज के सिलसिले में दूर स्थान की यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत का ख्याल रखें पेट से संबंधित रोग बढ़ सकती है खान पान पर सावधानी बरतें। शाम का समय मित्रों के संग बिताएंगे।

कर्क: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी मान सम्मान बढ़ोतरी होगी। व्यावसायिक मामलों में लाभ प्राप्त होगा आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे। बैंक बैलेंस बढ़ेगा ।किसी भी नई योजना पर पूंजी निवेश करने से पहले सोच विचार करें पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। परिवार में सुख शांति रहेगी माता की सेहत का ख्याल रखें।दांपत्य जीवन से तनाव कम होगा जीवन साथी का साथ प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है

सिंह: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बढ़िया रहेगा किंतु व्यक्तिगत जीवन में परेशानियां रह सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति बेहतर होगी अटके हुए काम समय पर पूरे होंगे वरीष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। अध्यात्म में रुचि जगेगी ,धार्मिक ग्रंथों को पढ़ने में समय व्यतीत होगा,। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेंगी। परिवार में सभी का सहयोग प्राप्त होगा किंतु जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है।

कन्या: आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां चुनौतियों से भरी रहेगी। समय पर कार्य पूर्ण न होने पर वरीष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बनेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखे बेवजह किसी बहस में न पड़े। कारोबारी मामले सुलझेंगे कार्यों में गति आएगी धनलाभ के योग बन रहे हैं। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

तुला: दिन की शुरुआत परेशानी भरी रह सकती है किंतु जैसे जैसे दिन बीतेगा हालात बेहतर होते जाएंगे। कार्य क्षेत्र में घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है किंतु सहकर्मियों के सहयोग से समय पर काम बन जाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से सामना हो सकता है खान पान पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृश्चिक : आज का दिन भाग्य का पूरा पूरा साथ मिलेगा। आज पूरा दिन सकारात्मक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में चली आ रही परेशानियां दूर होगी शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा आय वृद्धि के योग बनेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु: आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है। आर्थिक मामले उलझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अचानक से कोई असुविधाजनक स्थिति बन सकती है जिसके चलते तनाव महसूस करेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी उधार दिया पैसा अटक सकता है।आर्थिक योजनाओं में पूंजी निवेश करने से बचें सोच समझकर ही कोई फैसला लें जल्दबाजी में निर्णय ना लें। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास रहेगा।

मकर: आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा धन लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। व्यापारिक लेन देन में सावधानी बरतें जल्दबाजी में निर्णय ना लें। भौतिक सुख सुविधाओं पर पैसा खर्च होगा। विरोधी परास्त होंगे उधार दिया पैसा वापस आएगा। परिवार में हर्षोल्लास रहेगा। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी बच्चों की सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन भाग्यशाली है।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए शुभता लेकर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी। पद प्रतिष्ठा प्रमोशन बढ़ सकता है। वरीष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा नए लोगों से मुलाकात होगी जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी धन लाभ के अवसर मिलेंगे। यदि नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय बेहतर है सफलता प्राप्त होगी। शाम का समय दोस्तों के साथ बिताएंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी।

मीन: आज के दिन मन में थोड़ी निराशा रह सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं जिसके चलते मन परेशान रहेगा। किसी नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहतर है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। छात्रों को कठिन परिश्रम करने के बाद भी औसत परिणाम प्राप्त होंगे निराश होने से बचें।

Leave a Reply

%d bloggers like this: