बुधवार, मई 31Digitalwomen.news

कश्मीर विश्वविद्यालय की पहली महिला वाइस चांसलर नियुक्त की गईं नीलोफर खान

Prof Nilofer Khan appointed as first woman VC of Kashmir University
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने प्रोफेसर नीलोफर खान को कश्मीर यूनिवर्सिटी की पहली महिला वाइस चांसलर नियुक्त किया है। प्रो. नीलोफर होम साइंस डिपार्टमेंट की प्रोफेसर हैं। उनकी नियुक्ति 3 साल के लिए होगी। एलजी ऑफिस से इस बारे में विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। उनकी नियुक्ति पदभार लेने के दिन से मान्य होगी। गौरतलब है कि प्रोफेसर नीलोफर खान इस सबसे पुराने प्रीमियर संस्थान में कुलपति के पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं। प्रोफेसर नीलोफर खान कश्मीर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में कार्यरत हैं। वह अर्थ साइंटिस्ट प्रो. तलत अहमद का स्थान लेंगी जिनका तीन साल का कार्यकाल अगस्त 2021 में समाप्त हुआ था। बता दें कि कश्मीर विश्वविद्यालय श्रीनगर स्थित भारत का एक प्रमुख विश्वविद्यालय है। जिसे 1948 में स्थापित किया गया था।

Leave a Reply

%d bloggers like this: