
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
आगरा से नोएडा जाने वाली यमुना एक्सप्रेस वे पर आज तड़के 5:00 बजे एक भीषण हादसा हुआ। इस हादसे में पांच लोगों की मौत और दो लोग घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि एक बोलेरो कार में सवार 7 लोग आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे थे। जब बोलेरो कार जेवर टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर थी तो पहले वह डंपर से जाकर टकरा गई, जिससे कार सवार सभी सात लोग घायल हो गए।
घायलों को आनन-फानन कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों का इलाज किया जा रहा है।