गुरूवार, जून 8Digitalwomen.news

Weather Alert: Cyclone Asani Over Bay of Bengal Likely to Intensify By Evening

आज शाम तक चक्रवाती तूफान ‘असानी’ दिखाएगा अपना असर, जानें किन राज्यों पर होगा इसका असर

Cyclone Asani Over Bay of Bengal Likely to Intensify By Evening;
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

इन दिनों बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिससे यह चक्रवात ‘असानी’ में बदल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह चक्रवात आज शाम तक अपना असर दिखाएगा। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 24 घंटे के अंदर पूर्व-मध्य में भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 10 मई तक यह उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों तक पहुंच सकता है। वैज्ञानिकों ने बताया, “पोर्ट ब्लेयर से लगभग 300 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरा दबाव क्षेत्र बना है।

मौसम विभाग के अनुसार यह चक्रवात असानी ओडिशा या आंध्र प्रदेश में दस्तक नहीं देगा, बल्कि तट के समानांतर आगे बढ़ेगा। मौसम विभाग की ओर से जारी नये अपडेट में यह कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी में उठने वाला चक्रवाती तूफान मंगलवार शाम को उत्तर-पश्चिम की ओर उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों की ओर बढ़ेगा। इसके बाद यह उत्तर की ओर मुड़ेगा और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा।

मछुआरों के लिए जारी हुआ अलर्ट :
भारतीय मौसम विभाग की ओर से मछुआरो सुरक्षा को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। कहा गया है कि 10 मई तक वे पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों तक न जाएं। ओडिशा तट के पास समुद्र की स्थिति 9 मई व 10 मई को खराब रहेगी। इस दौरान 80-90 किमी प्रति घंटे हो जाएगी, जो 11 मई तक बनी रहेगी।

इन राज्यों पर दिखेगा असर:
चक्रवाती तूफान असानी का असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा दिखने के आसार हैं। इसके अलावा बिहार, झारखंड, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश में भी इसका असर दिखाई देगा। मौसम विभाग की ओर से इन सभी राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया जा चुका है। आईएमडी ने बताया कि ओडिशा के तटीय जिलों और कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से में मंगलवार से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

%d bloggers like this: