
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,157 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, यह शनिवार की तुलना में 5.0% कम हैं। इससे पहले शनिवार को 3324 केस सामने आए थे। हालांकि, भारत में एक्टिव केस बढ़कर 19500 हो गए हैं। भारत में 5 सबसे संक्रमित राज्यों की बात करें तो दिल्ली में सबसे ज्यादा 1,485 केस मिले हैं। वहीं, हरियाणा में 479, केरल में 314 , उत्तर प्रदेश में 268 और महाराष्ट्र में 169 केस मिले हैं । भारत में रविवार को सामने आए कुल केस में से 86.0% इन्हीं 5 राज्यों में मिले हैं। दिल्ली में अकेले 47.04% केस सामने आए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 26 लोगों की मौत हुई है।