

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
देश की जनता को एक बार फिर से महंगाई का झटका लगने वाला है। देश में एक बार फिर से सीएनजी के दाम में बड़ा इजाफा दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र का पुणे शहर में सीएनजी के दाम 2.20 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए गए हैं। जिसके बाद अब पुणे में सीएनजी का नया रेट 77.20 रुपये प्रति किलो हो गया है।
बता दें कि पुणे में सीएनजी के दाम में ये लगातार चौथी बार इजाफा है और इससे पहले 6 अप्रैल, 13 अप्रैल और 18 अप्रैल को यहां सीएनजी के दाम में इजाफा हुआ है। बीती 6 अप्रैल को पुणे में सीएनजी 7 रुपये महंगी हुई थी। इसके बादा क्रमशः अप्रैल 13 को 5 रुपये और 18 अप्रैल को 2 रुपये सीएनजी के दाम बढ़े थे। इस तरह आज की बढ़त को देखा जाए तो ये लगातार चौथी बढ़त है।
हालांकि इसी अप्रैल के महीने में राज्य सरकार ने नैचुरल गैस पर VAT घटाकर 13 फीसदी से 3 फीसदी कर दिया था जिसके परिणास्वरूप 1 अप्रैल से सीएनजी के दाम घटकर 62 रुपये प्रति किलो पर आ गए थे। लेकिन इसके बाद लगातार चार बार से दाम बढ़ ही रहे हैं।
आखिर क्या है सीएनजी के दाम बढ़ने का कारण:
इस लगातार बढ़ोतरी के पीछे कारण बताया जा रहा है कि ग्लोबल बाजारों में एडिक्टिव गैस के रेट बढ़ते जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल सीएनजी गैस को बनाने में होता है, लिहाजा सीएनजी के दामों में इजाफा देखा जा रहा है।
भारत इन देशों से खरीदता है गैस:
भारत पहले कतर, मस्कट और अन्य अरब देशों से 20 डॉलर प्रति सिलेंडर की दर से सीएनजी खरीद रहा था लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद इनकी कीमतों पर दबाव आ रहा है और ये लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि कई यूरोपियन देशों ने अब अरब देशों से 40 डॉलर प्रति सिलेंडर की दर से गैस लेना चालू कर दिया है जो 20 डॉलर से दोगुना है। 40 डॉलर प्रति सिलेंडर की दर से गैस लेना भारतीय डीलर्स के लिए बहुत महंगा पड़ रहा है और इसी कारण देश में सीएनजी के रेट बेतहाशा ऊपर जा रहे हैं। इतना ही नहीं आशंका जताई जा रही है कि ये 80 रुपये प्रति किलो पर जल्द ही पहुंच जाएंगे।