
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अंजना चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश व इसके आसपास बने होने के साथ एक ट्रफ रेखा पूर्वी उत्तर प्रदेश से मध्य बांग्लादेश की ओर दक्षिण बिहार होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से राज्य के उत्तर पूर्व भाग के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी समेत 11 जिलों में चक्रवात 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार के साथ होने का अनुमान है। वहीं, मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ हल्के व मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान है। इसके प्रभाव को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। इन जगहों के तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट का अनुमान है। प्रदेश के अन्य भाग सामान्य तौर पर शुष्क बने रहेंगे।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पटना व इसके आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार जताए हैं।