
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी दिल्ली में बनाए गए विशेष ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ का उद्घाटन करने वाले हैं। इस संग्रहालय में देश के अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों के कार्यों का प्रदर्शन होगा। पहले इसे नेहरू संग्रहालय भवन के नाम से जाना जाता था।
वहीं सूचना अनुसार प्रधानमंत्री संग्रहालय में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जीवन और योगदान के साथ उनको दुनियाभर से प्राप्त उपहारों का प्रदर्शन किया जाएगा।
बता दें कि इस संग्रहालय में नेताओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए भारत के 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों पर संग्रहालय विकसित किया गया है। साथ ही कहा कि यह संग्रहालय सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान को लोगों के सामने लाएगा, चाहे उनकी विचारधारा या कार्यकाल कुछ भी रहा हो।
मालूम हो कि प्रधानमंत्री संग्रहालय पुराने और नए का एक सहज मिश्रण है और इसमें तत्कालीन नेहरू संग्रहालय भवन भी शामिल है। इसे पीएम संग्रहालय ब्लॉक-1 के रूप में नामित किया गया है। इसमें अब पं. जवाहरलाल नेहरू के जीवन और योगदान से संबंधित अब तक सारी जानकारियां पेश की गई हैं। दुनिया भर से उन्हें मिले उपहार भी पुनर्निर्मित ब्लॉक 1 में प्रदर्शित किए गए हैं।




साथ हीं इस संग्रहालय में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के कार्यों को दिखाया गया है। कैबिनेट बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान को स्वीकार करने के लिए यह फैसला किया है। हम सभी पीएम के योगदान को मान्यता देना चाहते हैं। प्रधानमंत्री संग्रहालय में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के कार्यों को दिखाया गया है।
इस संग्रहालय में महत्वपूर्ण पत्राचार, कुछ व्यक्तिगत वस्तुओं, उपहार और यादगार वस्तुएं, सम्मान, पदक, स्मारक टिकट, सिक्के आदि भी प्रदर्शित किए गए हैं। दूरदर्शन, फिल्म डिवीजन, संसद टीवी, रक्षा मंत्रालय, मीडिया हाउस (भारतीय और विदेशी), प्रिंट मीडिया, विदेशी समाचार एजेंसियों, विदेश मंत्रालय आदि संस्थानों के माध्यम से जानकारी एकत्र की गई।
साथ हीं पीएम संग्रहालय भारत के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान के निर्माण तक की कहानी बताएगा। इसमें बताया गया है कि कैसे हमारे प्रधानमंत्रियों ने विभिन्न चुनौतियों से देश को उबारा और देश की चौतरफा प्रगति सुनिश्चित की। संग्रहालय भवन की डिजाइन उभरते भारत की कहानी से प्रेरित है। इसे नेताओं के हाथों का आकार दिया गया है। डिजाइन में टिकाऊ और ऊर्जा संरक्षण के इंतजाम किए गए हैं।