
आज फिर से हुआ पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा, जानें नई कीमत

तेल कंपनियों की ओर से आज एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। देश में यह 10 दिनों में नौवीं बार होगा जब पेट्रोल और के दाम बढ़े हैं। आज पेट्रोल 80 से 84 पैसे तो डीजल के दाम भी 76 से 80 पैसे तक बढ़े हैं। तो वहीं दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 80 पैसे और डीजल के दाम में भी 80 पैसे बढ़े हैं।
जानें प्रमुख महानगरों में क्या है कीमत:
शहर | डीजल | पेट्रोल |
दिल्ली | ₹ 93.07 | ₹ 101.81 |
मुंबई | ₹ 100.94 | ₹ 116.72 |
कोलकाता | ₹ 96.22 | ₹ 111.35 |
चेन्नई | ₹ 97.52 | ₹ 107.45 |
* पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।
कई राज्यों में 100 रुपये के पार पहुँचा पेट्रोल का भाव:
देश के कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 के पार पहुंच चुकी है वहीं अब कुछ राज्यों में डीजल की कीमत भी 100 रुपये प्रति लिटर के करीब पहुंचने वाली है। ₹100 के पार पेट्रोल की कीमत पहुंचने वाले राज्यों की सूची में मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।