
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में एक और बड़ी घोषणा की है। भगवंत मान ने पंजाब में दिल्ली की तर्ज पर डोर टू डोर राशन डिलीवरी का एलान किया है। हालांकि यह व्यवस्था वैकल्पिक है।
मुख्यमंत्री मान ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी आज गरीब लोगों को अपना राशन लेने की खातिर लाइनों में लगना पड़ता है।
दूसरी तरफ दुनिया डिजिटल हो चुकी है। कोई भी सामान ऑर्डर करने पर आपके घर पहुंच जाती है। गरीब लोगों को अपना राशन लेने की वजह से दिहाड़ी भी छोड़नी पड़ती है। बुजुर्ग माताएं दो-दो किलोमीटर तक जाकर डिपो से राशन लेकर आती हैं।
कई बार गेहूं-चावल की गुणवत्ता खाने योग्य नहीं होती है मगर खाना पड़ता है। हम यह खत्म करेंगे। हमारी सरकार ने फैसला किया है हम आपके घर तक राशन पहुंचाएंगे। अब खाने योग्य राशन बिना लाइन में लगे आपके घर तक पहुंच जाएगा। हमारे अधिकारी डिलीवरी का समय पूछेंगे और उसी समय राशन आपके घर पहुंचेगा।
मान के बड़े फैसले:
बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार राज्य में बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों के लिए राज्य में प्राकृतिक आपदा से फसल बर्बाद होने पर किसानों को पहले मुआवजा देने का ऐलान किया है साथ हीं उसके बाद एक विधायक-एक पेंशन और भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन नंबर और 35 हजार कर्मचारियों की नियुक्ति की घोषणा की है।