
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
बिहार में एक बार फिर से सियासत गरमा गई है। मामला बिहार के बेतिया का है। यहां पर शनिवार सुबह होली पर डीजे पर जाने के आरोप में पुलिस एक व्यक्ति को पकड़ ले आई थी। पुलिस कस्टडी में इस व्यक्ति की मौत हो गई। जब इसकी जानकारी उसके परिजनों और आसपास के लोगों को हुई तो हजारों की संख्या में उन्होंने थाना घेर लिया। यही नहीं आक्रोशित लोगों ने थाना फूंक दिया। पुलिस वाहनों में आग लगा दी और पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस कर्मी जान बचाने के लिए थाना छोड़कर खेतों में दौड़ लगा दी। थाने में तीन घंटे तक उपद्रव चलता रहा, लेकिन पुलिस का कोई भी सीनियर अफसर नहीं पहुंचा।दरअसल, शनिवार दोपहर पुलिस ने एक व्यक्ति को गश्ती के दौरान डीजे बजाने पर थाने ले आई। पुलिस कस्टडी में ही युवक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने युवक को बट से पीटा, इसकी वजह से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शनिवार के दिन बलथर पुलिस गश्ती में आई थी। यहां अनुरुद्ध यादव बलथर गांव में डीजे बजा रहे थे। पुलिस डीजे को जब्त कर अनुरुद्ध को गिरफ्तार कर कर थाने ले आई और जमकर थाने में पिटाई कर दी। पुलिस को बट से पीटा। पिटाई के बाद उसकी की मौत हो गई। अभी भी थाने के आसपास भारी संख्या में आक्रोशित लोग जमा हैं। वहीं विपक्षी पार्टी आरजेडी ने इस घटना को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है।