

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
पंजाब में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के बाद आज भगवंत मान पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को नवांशहर के गांव खटकड़कलां में शपथ लेंगे।
यह समारोह शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में दोपहर 11.30 बजे शुरू होगा और पंजाब के राज्यपाल बनबारी लाल पुरोहित भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।
इस समारोह में आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रभारी राघव चड्डा,दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, संजय सिंह समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। वहीं आम आदमी पार्टी के अलावा मुख्यमंत्री के शपथ समारोह में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को भी निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा समारोह में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी दिया न्योता दिया गया है।
भगवंत मान ने पंजाब की जनता को दिया न्योता:
पंजाब के नए मुख्यमंत्री बनने भगवंत मान ने वीडियो के जरिए पंजाब की जनता को शपथ समारोह में आमंत्रित किया है। मान ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि मैं ही नहीं, पंजाब के तीन करोड़ लोग भी मेरे साथ शपथ लेंगे। हमें मिलकर भगत सिंह के सपनों को पूरा करना है और हम उनकी सोच को 16 मार्च को अमल में लाएंगे। मान ने आगे कहा, मैं अकेला मुख्यमंत्री नहीं बना हूं। आप सब मुख्यमंत्री बन गए हैं। अब आपकी अपनी सरकार होगी।
मैं अपने भाइयों और दोस्तों से उस दिन बसंती रंग की पगड़ी और बहनों से बसंती रंग का दुपट्टा पहनने का आग्रह करता हूं। हम उस दिन खटकड़कलां को बसंती रंग में बदल देंगे।