पेप्सी, मैकडोनाल्ड, स्टारबक्स समेत कई कंपनियों ने रूस में अपनी सेवा को किया बंद

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
रूस द्वारा यूक्रेन में जारी हमलों को देखते हुए रूस में पश्चिमी देशों द्वारा प्रतिबंधों का सिलसिला तो जारी है। प्रतिबंधों के इस सिलसिले में अब मैक डोनाल्ड, कोका कोला, पेप्सी और स्टारबक्स के नाम भी जुड़ गए हैं।
रूस में मैक डी और स्टारबक्स ने अपने सभी कैफे में काम बंद करने का ऐलान किया है।
वहीं कोका कोला ने मंगलवार को कहा कि रूस में अपने उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा रहे हैं। कोका कोला ने बताया कि रूस और यूक्रेन में कंपनी के बिजनेस से कंपनी के 2021 के रेवेन्यू में 1 से 2 फीसद तक का योगदान रहा। इससे पहले मैक डी ने रूस में अपने सभी 847 रेस्टोरेंट को अस्थायी तौर पर बंद करने का फैसला लिया। रूस में सभी चार कंपनियों के बड़े स्तर पर काम हैं। मैकडोनाल्ड्स ने कहा कि यह अपने 62,000 कर्मचारियों को वेतन का भुगतान कर रहा है। वहीं स्टारबक्स अपने 100 कैफे बंद करने जा रहा है। इसके अलावा पेप्सी ने भी रूस में अपने सभी एटवर्टाइजिंग व अपने ड्रिंक ब्रांड्स की बिक्री को रोक रहा है। हालांकि इसने दूध और बेबी फूड जैसी जरूरी चीजों की बिक्री को जारी रखने का फैसला किया है।
बता दें कि सैंकड़ों कंपनियों ने पहले ही रूस में अपने आपरेशंस को अस्थायी तौर पर रोक लगा दी। इस क्रम में अमेजन ने भी मंगलवार को बताया कि इसने नए कस्टमर को अपने क्लाउड सर्विस के लिए लेना बंद कर दिया। यूनिवर्सल म्यूजिक ने भी रूस में अपना काम रोक दिया वहीं आनलाइन डेटिंग सर्विस Bumble Inc ने रूस व बेलारूस में अपने स्टोर्स से एप्स को रिमूव कर दिया। इससे पहले रायल डच शेल ने रूस से तेल खरीने पर रोक लगा दी है।