
डिजिटल वूमेन समाचार पर शाम 8 बजे तक मुख्य समाचारों की झलकियां, जानिए फटाफट

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
डिजिटल वूमेन पर शाम 8 बजे तक प्रमुख समाचारों की झलकियां, जानिए फटाफट
- रूस यूक्रेन के बीच जंग, मेलिटोपोल पर रूसी सेना ने कोई कब्जा नहीं किया है, ब्रिटेन का दावा ।
- यूएन का दावा, युद्ध के बीच 1 लाख 20 हजार नागरिकों ने यूक्रेन को छोड़ा
- दिल्ली से हंगरी के लिए एयर इंडिया की तीसरी फ्लाइट हुई रवाना
- हमारी सेना ने रूस को राजधानी कीव पर कब्जा करने से रोक दिया- यूक्रेन राष्ट्रपति
- यूक्रेन राष्ट्रपति की अपील, रूस संग मध्यस्थता करे इजराइल
- हम यूक्रेन को अपनी तरफ से हथियार और दूसरी सैन्य सामग्री देंगे: फ्रांस
- युद्ध के बीच 1 लाख यूक्रेन नागरिकों ने पोलैंड में शरण ली
- यूक्रेन का दावा, रूसी सैनिकों ने उनके 198 नागरिकों को मारा
- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले, यूक्रेन से आने वाले लोगों का खर्च उठाएगी प्रदेश सरकार
- यूक्रेन से आने वाले स्टूडेंट्स को नोएडा टीम करेगी रिसीव, घर-घर तक पहुंचाया जाएगा
- यूक्रेन का दावा, दुश्मन रूस ने राजधानी कीव के डैम नष्ट करने की कोशिश की
- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बोले, यूक्रेन में लंबे युद्ध के लिए तैयार रहे दुनिया
- यूक्रेन की राजधानी कीव में शाम 5 बजे से सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू
- रूस यूक्रेन वार: यूएन चीफ एंटोनियो गुटेरेस की अपील- बैरक में लौटे रूसी सेना
- यूक्रेन के विदेश मंत्री ने की एस जयशंकर से बात, यूद्ध रोकने के लिए भारत की मांगी मदद