मंगलवार, मई 30Digitalwomen.news

Rajasthan Budget 2022: मुख्यमंत्री गहलोत ने पुरानी पेंशन योजनाओं को फिर से किया बहाल, जानें बजट की बड़ी बातें

Rajasthan Budget 2022
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में पेश किए बजट में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इस घोषणाओं में अशोक गहलोत ने पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी है, जिसके बाद 2004 से रिटायर्ड होने वाले सरकारी कर्मचारियों को अगले साल से इसका लाभ मिलेगा। इसके साथ ही इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना भी लागू की गई है। इससे शहरी क्षेत्रों के लोगों को 100 दिन का रोजगार मिलेगा। 800 करोड़ की यह योजना अगले साल से लागू होगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि 2022-23 में डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटी रेट 10 फीसदी की जगह सिर्फ पांच फीसदी बढ़ाया जाएगा। उन्होंने चिरंजीवी योजना की सीमा पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने का एलान भी किया है। अगले एक साल में सरकार एक लाख युवाओं को नौकरी देने के साथ 10 हजार होम गार्डस की भर्ती भी करेगी। ये होम गार्डस सरकारी कार्यालयों में तैनात किए जाएंगे। इस दौरान सीएम गहलोत ने राज्य में मेट्रो के विस्तार में कदम उठाते हुए जयुपर के बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक और मानसरोवर से 200 फीट बाइपास तक मेट्रो के का विस्तार करने की घोषणा की है। इसके लिए अबांबाड़ी से सीतापुरा तक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई जाएगी। इसके अलावा अशोक गहलोत ने कई बड़ी अन्य योजनाओं की भी घोषणा की है, आईये जानते हैं गहलोत सरकार की बड़ी योजनाएं।

कृषि बजट से संबंधित योजनाएं:

कृषि योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली राशि दो हजार करोड़ से बढ़ाकर पांच हजार करोड़ किया गया है। प्रदेश के 85 लाख किसान परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।

ऑर्गेनिक खेती के लिए 600 करोड़ का अनुदान देने का एलान किया गया है।

बीज उत्पादन के लिए 12 लाख लघु किसानों को 75 करोड़ का मुफ्त बीज दिया जाएगा।

ग्रीन हाउस के लिए किसानों को 400 करोड़ का अनुदान दिया जाएगा।
तीन लाख पशु पालकों को मुफ्त बीज दिया जाएगा।

प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के लिए एक करोड़ तक का अनुदान दिया जाएगा।

31 दिसंबर 2012 से चल रहे बिजली कनेक्शनों की पेंडेंसी को दो साल में खत्म किया जाएगा।

किसानों के लिए फसल सुरक्षा मिशन की शुरुआत की गई है।

15 कृषि महाविद्यालय खोले जाएंगे।
पांच हजार नए डेयरी बूथ खोलने जाएंगे।

झुंझुनू में पशु चिकित्सा अस्पताल खोला जाएगा।

100 वाटर हार्वेस्टिंग अनिकेत बनाए जाएंगे।

35 हजार किसानों को तारबंदी के लिए अनुदान मिलेगा।

दूध पर अनुदान राशि दो से बढ़कर पांच रुपए की गई है।

बड़ी घोषणाएं:

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना में 10 लाख तक का कवर मिलेगा। बोन मैरो ट्रांसप्लांट सहित कई गंभीर बीमारियां इसमें जोड़ी गई हैं।

सरकारी अस्पतालों में आउटडोर और इनडोर में इलाज निशुल्क होगा।

चिरंजीवी कार्ड नहीं होने पर भी पीड़ित का इलाज होगा, इसके लिए कलेक्टर को अधिकृत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख का कवर मिलेगा।

प्रदेश में 100 यूनिट खर्च करने वालों को 50 यूनिट फ्री, 101 से 150 यूनिट तक तीन और 300 यूनिट तक दो रुपए यूनिट का अनुदान मिलेगा।

प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज और कुछ जिलों में नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे।

जोधपुर को नया डेंटल मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा।

प्रदेश में 1000 नए उप स्वास्थ केंद्र और 50 उप स्वास्थ केंद्रों को प्राथमिक केंद्र में बदला जाएगा।

राज्य में दो हजार महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले जाएंगे।

राज्य में। 36 नए कन्या महाविद्यालय खोलने जाएंगे।

जयपुर में 100 करोड़ की लागत से इंजीनियरिंग कॉलेज बनेगा।

टोंक और भरतपुर में मल्टीप्लेक्स स्टेडियम बनेगा।

15 हजार बच्चों को निशुल्क कोचिंग की दी जाएगी।

परीक्षाओं में होने वाली नकल को रोकने के लिए एसओजी में एंटी नकल सेल बनेगा।

जुलाई में रीट लेवल-टू की परीक्षा होगी, इसमें छात्रों से कोई भी फीस नहीं ली जाएगी।

मातृत्व योजना पूरे प्रदेश में लागू होगी, और इसके तहत 35 हजार महिलाओं को लाभ मिलेगा।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तर्ज पर प्रदेश में आरआईएसएफ का गठन किया जाएगा।

इन्द्र रसोई की संख्या बढ़ाकर 1000 की जाएगी।

500 मदरसों में स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे।

प्रदेश के दस जिलों में 180 करोड़ की लागत से अल्प संख्यक छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।

राज्य के विधानसभा क्षेत्रों में 10 करोड़ की लागत से सड़कें बनाई जाएंगी।

13 लाख करोड़ से हर घर तक जल पहुंचाने का काम किया जाएगा। इससे 20 लाख घरों तक पीने का शुद्ध पानी पहुंचेगा।

33 लाख चिरंजीवी महिला मुखियाओं को तीन साल की इंटरनेट सेवा के साथ स्मार्ट फोन दिए जाएंगे।

  • Rajasthan Budget 2022 Main Points

Leave a Reply

%d bloggers like this: