बुधवार, मई 31Digitalwomen.news

Punjab Polls 2022: If Congress government is formed, 8 free gas cylinders will be given every year

पंजाब मुख्यमंत्री चन्नी का एलान, राज्य में कांग्रेस सरकार बनी तो हर साल देंगे 8 मुफ्त गैस सिलेंडर

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार अभियान काफी तेजी से जारी है। सत्ता पक्ष कांग्रेस और सभी विपक्षी पार्टियां लोकलुभावन वादे करने में जुटी हैं। प्रचार अभियान के दौरान आरोप-प्रत्यारोप के साथ वोटरों को लुभाने के लिए कई वादे किए जा रहे हैं।
वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज राज्य में कांग्रेस के प्रचार के दौरान वादा किया है कि सरकार की वापसी होने पर लोगों को मुफ्त में गैस सिलेंडर दिया जायेगा। पंजाब के मुख्यमंत्री ने एलान करते हुए कहा है कि अगर प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनती है तो सरकार हर साल लोगों को 8 गैस सिलेंडर मुफ्त में देगी। साथ ही मुख्यमंत्री चन्नी ने गरीब और जरुरतमंद महिलाओं को आर्थिक मदद के दौर पर हर महीने 1100 रुपये की राशि देने का भी वादा किया है।

बता दें कि पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को वोटिंग होनी है। वही 10 मार्च को वोटों की गिनती की जाएगी।

Leave a Reply

%d bloggers like this: