अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन की चपेट में आने से सात जवानों की मौत की पुष्टि, दो दिन बाद मिले जवानों के शव

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके में रविवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से सात जवानों की मौत हो गई है। सेना ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की है। इस से एक दिन पहले ही इन जवानों के बर्फ के नीचे दब जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद उन्हें निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य शुरू किए गए। लेकिन बचाव दल को सैनिकों के शव मिले।
बता दे कि यह घटना राज्य के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हुई।इस पूरे इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। हिमस्खलन की लापता जवान रविवार को गश्त कर रहे एक सैन्य दल का हिस्सा थे। तभी हिमस्खलन होने से वे उसकी चपेट में आ गए थे। उन्हें ढूंढने के लिए विशेषज्ञों की टीम को विमान से मौके पर भेजा गया, ताकि बचाव कार्य में उनकी सेवाएं ली जा सकें।