Sat, September 23, 2023

DW Samachar logo

Dhoni unveils his new look as Atharva in an upcoming graphic novel

Dhoni unveils his new look as Atharva in an upcoming graphic novel

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नए अवतार ने मचाया धमाल

Dhoni unveils his new look as Atharva in an upcoming graphic novel
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने लुक की वजह से प्रशंसकों और सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। अपने क्रिकेट करियर में धोनी मैदान में अपने हेलीकॉप्टर शॉट और हेयर स्टाइल की वजह से अलग छाप छोड़ी है। पिछले कुछ समय से महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट ग्राउंड से दूर हैं। लेकिन एक बार फिर पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने अपनी अपकमिंग एनिमेटेड ग्राफिक नॉवेल ‘अथर्व: द ओरिजिन’ से अपना फर्स्ट लुक रिलीज किया है। धोनी ने खुद अपनी इस माइथोलॉजिकल साइंस फिक्शन नॉवेल का फर्स्ट लुक टीजर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर भी किया है। इस टीजर में धोनी अघोरी ‘अथर्व’ के किरदार में नजर आ रहे हैं।धोनी का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस ग्राफिक नॉवेल के टीजर में धोनी का एनिमेटेड अवतार देखने को मिल रहा है। टीजर में धोनी के बालों की जटाएं दिख रही हैं। यहां वह अकेले ही एक योद्धा की तरह कई राक्षसों का खात्मा करते नजर आ रहे हैं। बता देगी अथर्व: द ओरिजिन’ नए युग का ग्राफिक नावेल है। लेखक रमेश थमिलमनी की कहानी पर अधारित है। वेब सीरीज को धौनी एंटरटेनमेंट की सपोर्ट से बनाया जा रहा है। इस मीडिया कंपनी को धौनी और उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने 2019 में स्थापित किया था। विरजू स्टूडियोज ने मिडास डील्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर एमएस धौनी अभिनीत अथर्व- द ओरिजिन का मोशन पोस्टर जारी किया। भारतीय क्रिकेटर के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल एमएस धोनी का ये लुक किसी सुपरहीरो से कम नहीं है। कई फैंस तो इस टीजर में धोनी के लुक की तुलना महादेव से कर रहे हैं। इस ग्राफिक नॉवेल को धोनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले रिलीज किए जाएगा। इसका पूरा कार्यभार धोनी की पत्नी साक्षी धोनी संभालती है। उनके मुताबिक ये एक थ्रिलिंग सीरीज होगी जिसमें लोगों को कई दिलचस्प कहानियां देखने को मिलेंगी।

Relates News

लेटेस्ट न्यूज़

Breaking news live updates

Breaking news and live update: ‘राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पारित हुआ। बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े जबकि किसी ने भी बिल के खिलाफ वोट नहीं डाला।
राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पारित हुआ। बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े जबकि किसी ने भी बिल के खिलाफ वोट नहीं डाला।
राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पारित हुआ। बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े जबकि किसी ने भी बिल के खिलाफ वोट नहीं डाला।