सोमवार, मार्च 27Digitalwomen.news

BJP fields Union Minister SP Singh Baghel against Akhilesh Yadav from Karhal seat

भाजपा ने केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल को अखिलेश के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा

BJP fields Union Minister SP Singh Baghel against Akhilesh Yadav from Karhal seat
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भाजपा ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ यूपी के करहल विधानसभा सीट से अपने केंद्रीय राज्य मत्री एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा है । एसपी सिंह बघेल साल 2019 में आगरा से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़कर जीते थे। पिछले साल मोदी सरकार ने उन्हें कानून राज्यमंत्री बनाया। इससे पहले बघेल योगी सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। ‌अब केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी बघेल मैनपुरी करहल सीट पर अखिलेश यादव के खिलाफ ताल ठोकेंगे।

बघेल नामांकन दाखिल करने के लिए मैनपुरी कलक्ट्रेट पहुंचे। बता दें कि आज ही अखिलेश यादव ने करहल से पर्चा दाखिल किया है।‌‌ बता दें कि एसपी सिंह बघेल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत समाजवादी पार्टी के साथ की थी। इससे पूर्व एसपी सिंह बघेल देश के तत्कालीन रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। 2009 में बघेल सपा छोड़ बसपा में शामिल हो गए थे और 2014 में उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। उसके बाद एसपी बघेल को साल 2017 में आगरा के पास टूंडला विधानसभा सीट से भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया था। यहां से एसपी बघेल विजयी हुए थे। बघेल योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। वहीं साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बघेल आगरा से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े और जीते।

Leave a Reply

%d bloggers like this: