टोक्यो ओलंपिक, 1964 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे चरणजीत सिंह का 90 वर्ष की उम्र में निधन

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे चरणजीत सिंह का आज 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा करते हुए लीजेंडरी खिलाड़ि को श्रद्धांजलि दी। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने 1964 के टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।
चरणजीत सिंह का जन्म देवभूमि हिमाचल के ऊना में हुआ था। चरणजीत जी के नेतृत्व में ही भारतीय टीम ने 1964 में टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।खेल में उन्हें असाधारण प्रतिभा व उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें अर्जुन अवार्ड और पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।