Sat, September 30, 2023

DW Samachar logo

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में गृहमंत्री अमित शाह कल घर-घर मांगेंगे वोट

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के चाणक्य और गृह मंत्री अमित शाह ने कमान संभाल ली है। आज गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के मथुरा, ग्रेटर नोएडा और दादरी में घर-घर प्रचार अभियान शुरू किया। ‌कल, शुक्रवार को हमेशा उत्तराखंड में डोर टू डोर प्रचार की शुरुआत करने जा रहे हैं। सुखवा सुबह 11 बजे अमित शाह रुद्रप्रयाग पहुंचेंगे। अमित शाह सबसे पहले भगवान रुद्रनाथ के दर्शन करेंगे और यहीं से अपने प्रचार अभियान की भी शुरुआत करेंगे। रुद्रप्रयाग में अमित शाह यहां पर वर्चुअल माध्यम से संवाद भी करेंगे।इसके अलावा वो घर-घर जाकर लोगों से पार्टी के लिए वोट मांगेंगे। बता दें कि कल सुबह 11 बजे गृहमंत्री रुद्रप्रयाग में स्थित गुलाबराय हेलीपैड में उतरेंगे। जिसके बाद वो सबसे पहले अलकनंदा व मंदाकिनी के संगम के निकट स्थित भगवान रुद्रनाथ के दर्शन करेंगे। दर्शन करने के बाद वो रुद्रप्रयाग बाजार में डोर टू डोर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे और बीजेपी के लिए वोट मांगेंगे।

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

Relates News