Fri, September 22, 2023

DW Samachar logo

Punjab Election 2022: AAP Names Bhagwant Mann As Its Punjab Chief Minister Candidate

भगवंत मान होंगे पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम कैंडिडेट

Punjab Election 2022: AAP Names Bhagwant Mann As Its Punjab Chief Minister Candidate
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को अपने मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान आज कर दिया है।

बता दें की पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पहले चुनाव 14 फरवरी को होने वाली थी, लेकिन रविदास जयंती की वजह से चुनाव की तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया। वहीं आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 117 में से अब तक 12 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी थी लेकिन मुख्यमंत्री के उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस जारी था। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में मुख्यमंत्री चेहरे के चुनाव के लिए जनता से 17 जनवरी शाम 5 बजे तक लोगों से राय मांगी थी। जिसके बाद आम आदमी पार्टी का दावा है कि पंजाब में AAP का CM उम्मीदवार बनाने के लिए 21 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी राय भेजी है। दावे के मुताबिक 17 जनवरी तक 21.59 लाख लोगों ने व्हाट्सएप, कॉल और मैसेज पर सीएम उम्मीदवार के चेहरे पर सुझाव दिए हैं।

कौन हैं भगवंत मान:

Bhagwant Mann is AAP’s CM candidate for Punjab elections

48 साल के भगवंत मान आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट के मुखिया है और पंजाब की संगरूर लोक सभा सीट से सांसद हैं। भगवंत मान अपनी पहचान एक कॉमेडियन के रूप में बना कर पंजाब में मशहूर हुए। इसके बाद भगवंत मान 2012 में राजनीति में आये और मनप्रीत बादल की पंजाब पीपल पार्टी में शामिल हो गए। 2012 के पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्होंने संगरूर की लहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, कामयाबी नहीं मिल सकी, जिसके बाद 2014 में भगवंत मान आम आदमी पार्टी से जुड़े और संगरूर लोक सभा सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर ही चुनाव लड़ें और 2 लाख से ज्यादा वोटों से संगरूर लोक सभा सीट जीत कर संसद पहुँचे। खास बात यह रही कि 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जो कुल 4 सीटें जीती थी उनमें से एक भगवंत मान की जीती हुई संगरूर लोक सभा सीट थी।
इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में भगवंत मान ने दोबारा संगरूर लोक सभा सीट 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीती। बेहद खास बात यह थी कि आम आदमी पार्टी ने पूरे देश में अगर कोई एक सीट जीती तो वह भगवंत मान की जीती हुई संगरूर लोक सभा सीट थी। भगवंत मान को 2017 में आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट का मुखिया बनाया गया था लेकिन 2018 में ड्रग्स आरोप और मानहानि मामले में आम आदमी पार्टी नेताओं ने बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगी।इसके बाद भगवत मान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन केजरीवाल के समझाने के बाद में उन्होंने यह पद फिर से स्वीकार किया। फिलहाल भगवंत मान आम आदमी पार्टी की पंजाब के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।

Relates News

लेटेस्ट न्यूज़

Breaking news live updates

Breaking news and live update: ‘राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पारित हुआ। बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े जबकि किसी ने भी बिल के खिलाफ वोट नहीं डाला।
राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पारित हुआ। बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े जबकि किसी ने भी बिल के खिलाफ वोट नहीं डाला।
राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पारित हुआ। बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े जबकि किसी ने भी बिल के खिलाफ वोट नहीं डाला।