पंजाब में 15 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान , बार, सिनेमा, हॉल, मॉल 50 % क्षमता के साथ होंगे संचालित

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने सतर्कता बरतते हुए राज्य में 15 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। अब रात में 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कुछ परिस्थितियों को छोड़कर आवाजाही पर पाबंदी रहेगी।


वहीं अब राज्य में बार, सिनेमा हॉल, मॉल, रेस्तरां और स्पा 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित किए जाएंगे। इसमें कर्मचारियों का पूर्ण टीकाकरण आवश्यक होगा। साथ हीं अब सभी जिम बंद रहेंगे। वहीं सरकारी, प्राइवेट कार्यालयों में जाने की अनुमति टीके की दोनों डोज ले चुके कर्मचारियों को ही होगी।