विजय पर्व के लिए सीडीएस बिपिन रावत ने रिकॉर्ड किया था देश की जनता के नाम यह खास संदेश

भारतीय सेना ने 1971 में आज के ही दिन पाकिस्तान को युद्ध में हराया था। आज पूरा देश इस युद्ध की 50वीं वर्षगांठ को विजय पर्व के रूप में मना रहा है। आज सयानी 12 नवंबर से 14 नवंबर तक इंडिया गेट पर होने वाले विजय पर्व में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी शामिल होने वाले थें, लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था। चार दिनों पहले हीं सीडीएस जनरल बिपिन रावत विमान का दुर्घटना में निधन हो गया। इस खास पर्व के लिए उनकी तैयारियां भी खास थीं। वो पूरे देश को इस पर्व में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने वाले थे। इसके लिए जनरल रावत ने वीडियो संदेश भी रिकॉर्ड करवाया था, आज अगर वो हमारे बीच होते तो जनता को इस तरह संबोधित करते-
आज के लिए जनरल रावत द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो के कुछ अंश-
स्वर्णिम विजय पर्व के अवसर पर मैं भारतीय सेना के सभी बहादुर जवानों को हार्दिक बधाई देता हूं। भारतीय सेना की 1971 की लड़ाई में जीत की 50वीं वर्षगांठ को हम विजयपर्व के रूप में मना रहे हैं। मैं इस पावन पर्व पर सशस्त्र सेना के वीर जवानों को याद करते हुए उनके बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। 12 से 14 दिसंबर तक इंडिया गेट पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह बड़े ही सौभाग्य की बात है कि विजय पर्व अमर जवान ज्योति की लौ की छांव में आयोजित किया जा रहा है। जोकि, हमारे वीर शहीदों की याद में स्थापित की गई थी। हम सभी देश वासियों को इस विजय पर्व के जश्न में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित करते हैं।
इसके बाद सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने जनता से अपील करते हुए वीडियो में कहते हैं-
अपनी सेनाओं पर है हमें गर्व
आओ मिलकर मनाएं विजय पर्व।
जय हिंद ।