कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी की महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी, कांग्रेस की सरकार आने पर राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरी में मिलेगी 40 फ़ीसदी आरक्षण

2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी की महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया है।
इस मौके पर प्रियंका गांधी ने राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 40 फीसदी आरक्षण देने सहित कई बड़ी घोषणाएं की है।
मीडिया को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही देश को पहली महिला प्रधानमंत्री दिया। अब जरूरी है कि महिलाओं को राजनीति में भी हिस्सेदारी दी जाए। ये काम कांग्रेस पार्टी करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 40 प्रतिशत सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक दिन संसद व विधानसभाओं में महिलाओं की 50 फीसदी हिस्सेदारी होगी।
ये हैं बड़ी घोषणाएं:
- राज्य में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।
- पुलिस विभाग में 25 प्रतिशत महिलाओं को नौकरी दी जाएगी। हर थाने में महिला सिपाही की तैनाती की जाएगी।
सुरक्षा के विशेष अधिकार प्राप्त छह सदस्यीय आयोग का होगा गठन। - प्रदेश के 25 शहरों में अत्याधुनिक छात्रावास बनाए जाएंगे।
- बीमारी के लिए 10 लाख रुपये तक की इलाज की व्यवस्था होगी।
- राज्य भर में वीरांगनाओं के नाम प 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे।
- 12वीं पास छात्राओं को स्मार्ट फोन दिया जाएगा व ग्रेजुएट छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।
- पुलिस थानों में 25 प्रतिशत इंचार्ज सुनिश्चित किये जाएंगे।
- गांवों में महिला चौपाल का निर्माण किया जाएगा।
- परिवार में पैदा होने वाली बेटी के लिए एफडी व सांविधिक जमा बनवाया जाएगा।
- महिलाओं को सरकारी बसों में फ्री यात्रा की अनुमति।
- मनरेगा में महिलाओं को प्राथमिकता देंगे।
- हर जिले में महिलाओं की सहायता के लिए तीन सदस्यीय मुफ्त कानूनी सहायता का एलान और सलाह के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा।
- प्रदेश में नए प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खोले जाएंगे साथ ही सभी सीएचसी में महिलाओं के लिए अलग केंद्र खोले जाएंगे।
- 50 प्रतिशत महिलाओं को रोजगार देने वाले उद्यम को कर में छूट मिलेगी