हैदराबाद के अंतरराष्ट्रीय राजीव गांधी हवाई अड्डे पर 44 महिलाएं जाली वीजा के साथ पकड़ी गई, जांच में सभी पीड़ित पाइ गई

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा 44 महिलाओं को फर्जी वीजा मिलने पर रोक दिया गया। ये सभी महिलाएं तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से थी और कुवैत जा रही थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इन सभी महिलाओं को मुंबई के एक एजेंट ने कुवैत में नौकरी दिलाने का वादा किया था। एजेंट ने इन सभी महिलाओं से पैसे लेकर आंध्र प्रदेश के स्थानीय एजेंटो के साथ मिलकर नकली वीजा और दस्तावेज तैयार किए थे।
शुरुआत की जांच में यह बात सामने आई है कि एजेंट ने महिलाओं के लिए दो वीजा तैयार किए थे। एक वीजा इमिग्रेशन अधिकारियों को दिखाना था और दूसरा नौकरी का वीजा कुवैत में अधिकारियों को दिखाना था। एजेंट ने इसके बाद सभी महिलाओं के लिए राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से टिकट भी बुक करवाए थे।
हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने दस्तावेजों को नकली पाना पर अधिकारियों ने तुरंत ही सीआईएसएफ को सूचित किया। सभी महिलाओं को हिरासत में लेकर राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद पाया कि ये सभी महिलाएं पीड़ित हैं और उन्हें जाने दिया। इस धोखाधड़ी के मामले की आगे की जांच की जा रही है।