भाजपा मंत्री ज्योतिराज सिंधिया का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, भाजपा की बुराई करते हुए पुरानी वीडियो हैकर द्वारा पोस्ट

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का इंस्टाग्राम एकाउंट आज किसी हैकर के द्वारा हैक कर लिया गया। जिसके बाद हैकर ने इंस्टाग्राम पर नाम बदलकर श्रेया अरोरा रख दिया। साथ ही एक ऐसा वीडियो पोस्ट कर दिया, जो उन्होंने कांग्रेस में रहते हुए दिया था।
ऐसा पहली बार नही है जब सिंधिया की ईडी हैक किया गया हो, उनके साथ पहले भी ऐसा हो चुका है
प्राप्त जानकारी के मिली जानकारी के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया के इंस्टाग्राम आईडी को सुबह करीब 10:45 बजे हैक कर लिया गया। उसी समय जब वे दिग्विजय सिंह के इलाके राघौगढ़ में जा रहे थे।
सूत्रों का तो दावा है कि दिग्विजय सिंह की वजह से ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ी और भाजपा ज्वाइन की थी।
सिंधिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुराना वीडियो भी पोस्ट किया था। सिंधिया ने मार्च 2020 में भाजपा ज्वाइन की। उन्हें अगस्त 2021 में केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार में केंद्रीय मंत्री बनाया गया था। तब भी उनका फेसबुक अकाउंट हैक हुआ था। तब भी एक पुराना वीडियो पोस्ट हुआ था। इसी तरह पिछले साल जब उनका राज्यसभा में चुनाव हुआ तब भी उनके फेसबुक अकाउंट पर ऐसा ही कुछ हुआ था। इन वीडियो में सिंधिया भाजपा सरकार की कमियां गिनाते दिखाई दिए थे।